वीडियों काल कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की ठगी करने वाला अन्तर्राज्जीय आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…आरोपियों के द्वारा आपत्ति जनक वीडियो कॉल कर ठगी को देते थे अंजाम…
महासमुंद। दिनांक 20.8.2024 को प्रार्थी द्वारा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद में मोबाइल धारको मलकीत सिंह तथा उनके अन्य साथियों द्वारा वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रूपयो के मांग करने तथा कुल 5,02,100 रुपए की ठगी होने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 308 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान तकनीकी सहायता से मलकीत सिंह पिता भजन सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम आलम के थाना सदर जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया है।
जिस पर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
जिला पुलिस महासमुंद सभी से अपील करती है कि अज्ञात नम्बरों से विडियों काॅल आने पर सावधानी बरते, इस प्रकार की ठगी से बचे।किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर नजदीकी थाना एवं सायबर टोल फ्री नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए।
















