आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल अगले हफ्ते जारी कर सकता है. इस बार फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जा सकता है…
नईदिल्ली (ए)। विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है. इसके शेड्यूल की जल्द ही घोषणा हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच खेला जा सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का फैंस को काफी इंतजार है. आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल अगले हफ्ते जारी कर सकती है. फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विश्व कप शेड्यूल को लेकर कई तरह की खबर सामने आई हैं. पीटीआई के मुताबिक विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जा सकता है. वहीं पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को खेला जा सकता है. दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को आयोजित हो सकता है. विश्व कप के शेड्यूल को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट के लिए 9 शहर चुने गए हैं. लेकिन इस लिस्ट में हैदराबाद का नाम शामिल नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर को होगा. वहीं इसके बाद 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान का सामना होगा. भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया नॉक आउट मुकाबले से पहले आखिरी मैच 11 नवंबर को खेलेगी. यह मैच क्वालीफायर वाली टीम के साथ होगा. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से सामना होगा।

बता दें कि टीम इंडिया को हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम साल 2014 के बाद से अब तक कई अहम मौकों पर हार का सामना कर चुकी है. टीम इंडिया को 4 फाइनल औ 4 सेमीफाइनल मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
19 नवंबर तक खेला जाएगा मैच
विश्वकप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा. मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर सकती है. दोनों टीमें पिछली बार 2019 में लॉर्ड्स के मैदान में फाइनल खेली थीं. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इसी मैदान पर इंडिया और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 15 अक्टूबर को हो सकती है. टूर्नामेंट का फाइनल भी अहमदाबाद में ही होने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला 29 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच चार नवंबर को अहमदाबाद में होगा. न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच एक नवंबर को पुणे में होगा।
टीम इंडिया का संभावित शेड्यूल!
1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
2. भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
3. भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
4. भारत बनाम बंग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
5. भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
6. भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
7. भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
8. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
9. भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु
अंतिम दो स्थानों के लिए इनमें होगी टक्कर
इस विश्व कप खेलने के लिए भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ने अपना स्थान पक्का कर लिया है. अंतिम दो स्थान के लिए जिम्बाब्वे में जून-जुलाई में एक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन होगा. इसमें दो पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और श्रीलंका के अलावा नीदरलैंड, आयरलैंड, नेपाल, ओमान, स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और मेजबान जिम्बाब्वे को हिस्सा लेना है।
डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली आठ टीमों के प्वाइंट
1. न्यूजीलैंड 175 प्वाइंट.
2. इंग्लैंड 155 प्वाइंट.
3. इंडिया 139 प्वाइंट.
4. बांग्लादेश 135 प्वाइंट.
5. पाकिस्तान 130 प्वाइंट.
6. ऑस्ट्रेलिया 120 प्वाइंट.
7. अफगानिस्तान 115 प्वाइंट.
8. साउथ अफ्रीका 98 प्वाइंट.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम को पहली बार मेजबानी
लखनऊ के इकाना स्टेडियम को पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है. यहां 29 अक्टूबर को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा. ये मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगा. वर्ल्ड कप के लिए इकाना स्टेडियम में नई पिच तैयार की जा रही है. कानपुर के बाद लखनऊ उत्तर प्रदेश का दूसरा शहर होगा, जहां पर वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. हालांकि अभी मैचों की पूरी सूची नहीं आई है।









