BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

विश्व कप में टीम इंडिया का विजयरथ रूका; साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से हराया

इस विश्व कप में टीम इंडिया को पहली हार मिली है, भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया था लेकिन आज साउथ अफ्रीका के हाथों टीम को हार का सामना करना पड़ा, इस तरह उनका विजयरथ रुक गया…

नईदिल्ली (ए)। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर टी20 विश्व कप का एक अहम मैच खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को जीत मिली और इस तरह टूर्नामेंट में भारत का विजयरथ रुक गया। साउथ अफ्रीका ने इस लो स्कोरिंग मैच को आखिरी ओवर में 5 विकेट से जीतने में सफलता हासिल की।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि वे खुद सबसे पहले आउट हुए और फिर विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। टीम सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बना सकी।

उधर, 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन एडन मार्करम और डेविड मिलर ने अर्धशतक जड़े और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डेविड मिलर आखिर तक नाबाद लौटे। उन्होंने 59 रन बनाए। भारत के लिए दो विकेट अर्शदीप सिंह को मिले।

Ind vs SA T20 World Cup

SA 137/5 (19.4), IND 133/9 (20)

Related Posts