BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विश्वकर्मा जयंती पर भिलाई चरोदा महापौर और आयुक्त ने 450 कर्मचारियों को किया सम्मानित

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर निगम में सफाई कर्मी, ड्राइवर, शौचालयकर्मी, बिजलीकर्मी, पंप ऑपरेटरों के पद पर कार्यरत लगभग 450 कर्मचारियों का उपहार देकर सम्मान किया गया। यह उपहार सफाईकारियों को हाल ही संपन्न हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में निगम को राज्य में 12वें और देश में 19वें (जनसंख्या) स्थान सभी केटेगरी में देशभर में 54वें स्थान पर आने के उपलक्ष्य में महापौर निर्मल कोसरे और आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के पूर्व भगवान विश्वकर्मा के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। महापौर सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि हमारा नगर निगम सफाई में 146 नम्बर पर था लेकिन आप सभी के मेहनत से पूरे देश में पहला स्टार भिलाई चरोदा निगम को मिला है और पहला स्टार देने वाला हम ऊपर बैठे लोग नहीं है ये आप लोगो के परिश्रम से पहला स्टार मिल है। आप जब निगम में काम करने आते है तो ये सोचकर आइए की निगम सिर्फ कार्यालय नहीं हमारी कर्मभूमि है, जहां से भगवान आपके काम को देखकर आशीर्वाद देते है। नगर निगम को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ महापौर और आयुक्त को नहीं है ये आप सभी की भी जिम्मेदारी है। जब आग गांव गली में जाते है तो लोग कचरा वाला आ गए बोलकर तरह तरह के ताना मारते है लेकिन कचरा वाला आप लोग नहीं वो घर वाले है। आप लोग तो कचरा साफ करने वाले है।

भगवान कृष्ण को भी 100 गाली दी गई थी और उन्होंने अपनी सहनशीलता दिखाई, गाली देने वाला बड़ा नहीं हो सकता, गाली सुनने वाला बड़ा होता है। गाली देता है वो मानव नहीं हो सकता है। आप लोगो की जो समस्याएं है वो अक्टूबर महीने में खत्म हो जाएगी। नया रिक्शा, हाथ ट्राली, रापा, कुदारी जो- जो आप लोगो की आवश्यकता है वो साधन और संसाधन अक्टूबर महीने से उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर आपको कोई गाली दे रहा है तो समझ लेना कि आपका काम एक नंबर है क्योंकि जो काम करता है गाली वही खाता है। आप लोगो का थोड़ा और मेहनत भिलाई चरोदा निगम को सात स्टार दिला सकता है। हम सब मिलकर काम करेंगे ताकि एक अच्छा परिणाम ला सके।

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम महापौर जी के दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और आप सबके हित के बारे में हमेशा सोचते रहते है उनके निर्देशन में सम्पन्न हुआ है। आपके श्रमशीलता, आपके कर्मठता और आपके परिश्रम का सम्मान का ही एक छोटा रूप में हमारे द्वारा किया गया है। महापौर जी मेरे मार्गदर्शक और शुभचिंतक भी है महापौर होने के नाते। एक सूत्र में बांधने के लिए इनके द्वारा जो काम किया जाता है निसंदेह वो अविस्मरणीय है। इनके साथ कार्य करके किए गए कार्यों को मै अपने ट्रेनिंग का पार्ट मानता हूं। जो मुझे हमेशा प्रेरित करेंगी, ऐसी प्रेरणा किसी पुस्तक में नहीं मिलेगा।

महापौर जी हमेशा आपलोगो के बारे में सोचते है और हमेशा मुझसे भी चर्चा करते है। स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा नगर निगम जितने अंक का फासला जंप किया है उतना किसी और निगम ने नहीं किया होगा। वर्ष 2023 में जितना था और अभी जो अंक जंप किया है वो अभूतपूर्व है। ये सब आपके परिश्रम का परिणाम है। मैं जब भी फील्ड विजित पर जाता हैं हमेशा आपलोगो को काम करते देखता हूं आप लोगो का काम अनुकरणीय है। समाज में आप लोगो की हो भूमिका है वो सराहनीय है और वंदनीय है। ये समाज आप लोगो के कार्य के लिए हमेशा आभारी रहेगा। आप लोगो के कार्यों से नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

वहीं महापौर ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, पूरे कार्यक्रम के मंच का सहायक जनसूचना अधिकारी संचालन लिंगेश्वर राव द्वारा किया गया। इस दौरान ईई प्रकाश चन्द थावनी, सुरेश नासरे, पीआरओ विकास त्रिपाठी सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।

Related Posts