जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप के मौजूदा संस्करण में उलटफेर कर दिया है। जिम्बाब्वे की जीत भारत के लिए शुभ संकेत है। आइए जानते हैं वो क्या संयोग है जिसे जानकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे…
नईदिल्ली (ए)। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का पहला उलटफेर कर दिया है। जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में कंगारू टीम को 23 रनों से हराया और सुपर आठ चरण में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है। जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया, इससे पहले भी दो मौकों पर टीम कंगारू टीम को विश्व कप में मात दे चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि जब-जब विश्व कप में जिम्बाब्वे को हराकर उलटफेर किया है, भारत के लिए यह शुभ रहा है।
जिम्बाब्वे ने इस संस्करण के 19वें मुकाबले में 2021 की टी20 विश्वकप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया है। यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। साथ ही ग्रुप-बी में भी सुपर-8 में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे अब अपने सभी मैच जीतने होंगे। एक हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।
















