BREAKING

Uncategorised

विविध प्रकार के अपराध में वैज्ञानिक विधि से अनुसंधान एवं प्रभावी अभियोजन संबंधी कार्यशाला का किया गया आयोजन

रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशन में दिनांक 25.06.21 एवं 26.06.21 को वैज्ञानिक विधि से अनुसंधान एवं प्रभावी अभियोजन संबंधी एक – एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 25.06.2021 को कार्यशाला का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा किया गया इस अवसर पर ज़िले के सभी राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित थे।

रायपुर के समस्त थानों के 02 – 02 विवेचकगण सहित लगभग 64 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ने कार्यशाला में भाग लिया ,कार्यशाला में डाॅ. टी.एल.चन्द्रा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, पद्मा साहू जिला लोक अभियोजन अधिकारी, हिना खान जिला लोक अभियोजन अधिकारी, अपोलिना एक्का वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, डाॅ. संचाली पाध्ये वैज्ञानिक अधिकारी, डाॅ. देबोजीत गुहा वैज्ञानिक अधिकारी, डाॅ. अंजू वर्मा वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा विविध प्रकार के अपराध एवं अनुसंधान (घटना स्थल निरीक्षण एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन), महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध के विवेचना में ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण तथ्य, अपराध की विवेचना से संबंधित ध्यान रखने योग्य बातें, Role of forensic science Sexual assault case & Introduction & importance of DNA evidence, SAECK Kit Practical demonstration & Valediction Lecture से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव व जानकारियां दी गई।
उक्त कार्यशाल कल भी आयोजित होगी जिसमें पुनः सभी थानो से नए प्रतिभागी शामिल होंगे।

Related Posts