BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विराट कोहली ने रचा इतिहास: आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

अपने इस शतक के साथ विराट कोहली उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में लगातार 2 शतक लगाए हैं…

बेंगलुरु (ए)। विराट कोहली ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ दिया. कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ा. कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने इस शतक की बदौलत कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कुल 7 शतक लगाए हैं।

उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए नाबाद 101 रन बनाए. कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाया. कोहली ओपनिंग करने उतरे थे. उन्होंने डुप्लेसिस के साथ अच्छी साझेदारी निभाई. लेकिन डुप्लेसिस 28 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कोहली ने मोर्चा संभाल लिया।

कोहली शानदार प्रदर्शन की बदौलत कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. वे मेन्स टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं. गेल ने 22 शतक लगाए हैं. कोहली ने 8 शतक लगाए हैं।

अपने इस शतक के साथ विराट कोहली उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में लगातार 2 शतक लगाए हैं. विराट ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. सबसे पहले यह कारनामा शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 2020 में किया था. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जॉस बटलर ने 2022 में लगातार 2 शतक लगाए थे. अब आरसीबी के विराट कोहली ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं।

विराट कोहली के इस शानदार शतक की बदौलत आरसीबी 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही. एक ओर टीम लगातार विकेट खो रही थी, तो दूसरी ओर विराट कोहली मज़बूती से खड़े होकर टीम के लिए रन बना रहे थे।कोहली ने आईपीएल 2023 के 14 लीग मैचों में 53.25 की औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं।

Related Posts