वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 206 गेंदों पर 121 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके जड़े. यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 29वां शतक है…
नईदिल्ली (ए)। पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 86 रन बना चुकी है. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और किर्क मैकेंजी नाबाद लौटे. फिलहाल, वेस्टइंडीज टीम पहली पारी के आधार पर भारत से 352 रन पीछे है. कैरेबियन ओपनर तेगनारायण चन्द्रपॉल 95 गेंदों पर 33 रन बनाकर रवीन्द्र जडेजा का शिकार बने. रवीन्द्र जडेजा की गेंद पर रवि अश्विन ने तेगनारायण चन्द्रपॉल का कैच पकड़ा. वेस्टइंडीज के लिए ओपनर क्रेग ब्रेथवेट और तेगनारायण चन्द्रपॉल ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप की।
इससे पहले टीम इंडिया की पहली पारी 438 रनों पर सिमटी. भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा. जबकि रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रवि अश्विन ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. विराट कोहली ने 206 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके जड़े. जबकि रवि अश्विन ने 78 गेंदों पर 56 रनों का अहम योगदान दिया. इससे पहले रोहित शर्मा ने 143 गेंदों पर 80 रन बनाए थे. जबकि टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले यशस्वी जयसवाल ने 74 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली।
विराट कोहली शतक के बाद सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में हैं. सोशल मीडिया फैंस लगातार अपने चहेते क्रिकेटर की तारीफ कर रहे हैं. बहरहाल, अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के शतक की तारीफ की. सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है. इस स्टोरी में विराट कोहली नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने कैप्शन में लिखा है कि ‘एक और दिन, एक और शतक’. बहरहाल, सचिन तेंदुलकर की इंस्टाग्राम स्टोरी लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विराट कोहली ने त्रिनिदाद टेस्ट के दूसरे दिन शतक पूरा किया. उन्होंने 206 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन बनाए. कोहली की पारी में 11 चौके शामिल थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके जश्न की तस्वीरें शेयर की है. कोहली ने शतकीय पारी के बाद साथी खिलाड़ियों का अभिवादन किया. इसके बाद उन्होंने गले में पहनी हुई वेडिंग रिंग को निकालकर चूमा. कोहली के शतक पर उनकी वाइफ अनुष्का ने रिएक्शन दिया. अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी नें कोहली की तस्वीर शेयर की और दिल वाला इमोजी बनाया।
ऐसा रहा कैरेबियन गेंदबाजों का हाल वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात करें तो केमर रोच और जोमेल वरिकन ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि जेसन होल्डर को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा शेनन गेब्रियल ने 1 विकेट अपने नाम किया।
टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर! बहरहाल, भारत के 438 रनों के जवाब में कैरेबियन टीम 1 विकेट पर 86 रन बना चुकी है. भारतीय गेंदबाज मैच के तीसरे दिन जल्द से जल्द वेस्टइंडीज की पारी को समेटना चाहेंगे. जबकि मेजबान टीम की नजर बड़े स्कोर पर होगी. वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में बड़े स्कोर तक पहुंचना चाहेगी. वहीं, इस सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम 1-0 से आगे है. भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हराया था।









