BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया अपने नाम, जमकर हुई पैसों का बारिश

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर जमकर पैसों का बारिश हुई, लेकिन हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स भी करोड़पति बनी…

 

नईदिल्ली (ए)। विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने नाम किया. आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता. बैंगलोर के लिए फाइनल मुकाबला काफी आसान रहा, क्योंकि उन्होंने पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली को महज़ 113 रन समेट दिया था. तो आइए जानते हैं कि चैंपियन बनने वाली आरसीबी को कितनी प्राइज़ मनी मिली और हारने के बावजूद भी कैसे दिल्ली कैपिटल्स करोड़पति बनी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने डबल्यूपीएल के पहले सीज़न में चैंपियन बनने वाली टीम के लिए 6 करोड़ और उपविजेता यानी खिताबी मुकाबला हारने वाली टीम के लिए 3 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी तय की थी. दूसरे सीज़न यानी 2024 में इस प्राइज़ मनी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऐसे में चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्राइज़ मनी के रूप में 6 करोड़ रुपये मिले और उपविजेता रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले. पहले सीज़न में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को भी 6 करोड़ रुपये मिले थे. पहले सीज़न की तरह दूसरी बार भी दिल्ली की टीम उपविजेता रही. दोनों ही सीज़न में दिल्ली खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रही।

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता।

मुकाबले में आरसीबी को 114 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने 2 विकेट गंवाकर 19.3 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. टीम के लिए एलिस पेरी ने नाबाद 35, सोफी डेवाइन ने 32 और स्मृति मंधाना ने 31 रनों की पारी खेली।

बता दें कि आरसीबी की महिला टीम ने खिताब जीत बहुत बड़ा काम किया, क्योंकि बैंगलोर की पुरुष टीम पिछले 16 साल या 16 सीज़न में एक भी खिताब नहीं जीत पाई. पुरुष टीम से फैंस हर सीज़न आस लगाते हैं कि इस बार वह ट्रॉफी अपने नाम करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया. वहीं, महिला टीम ने महज़ दूसरे सीज़न में ही खिताबी अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ खेला गया खिताबी मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम महज़ 113 रनों पर ऑलआउट हो गई. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 19.3 ओवर में 2 विकेट पर जीत अपने नाम कर ली।

Related Posts