हाल ही में एक पायलट की शायराना अंदाज में की गई अनाउंसमेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पाइसजेट के पायलट को शायराना अंदाज में अनाउंसमेंट करते देखा जा रहा है…
नईदिल्ली (ए)। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई मजेदार और रोचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचते नजर आते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें एक फ्लाइट में पायलट को शायराना अंदाज में अनाउंसमेंट करते सुना गया था. जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। फिलहाल अब एक बार फिर से पायलट को बेहतरीन हिंदी बोलते और शायराना अंदाज के साथ अनाउंसमेंट करते देखा जा रहा है. जिसने लाखों यूजर्स का दिल जीत लिया है. वीडियो में स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में पायलट को उड़ान से पहले सभी को अपने बेहतरीन शायराना अंदाज से खुश करते देखा जा सकता है. वीडियो को यूजर्स लगातार शेयर करते देखे जा रहे हैं।
पायलट ने की अनाउंसमेंट: सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को देख जा सकता है. वहीं विकास मेहता नाम के एक शख्स ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 51 हजार से ज्यादा व्यूज और 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो में पायलट विमान में सवार सभी यात्रियों को अनाउंसमेंट के जरिए कुछ जरूरी निर्देश देते देखा जा रहा है।
यूर्जस को भाया वीडियो: पायलट का शायराना अंदाज यात्रियों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. विमान के अंदर बैठे यात्री ताली बजाकर पायलट का अभिनंदन करते नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाबी हासिल कर ली है. जिसे यूजर्स लगातार शेयर करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘जब एक रेडियो जौकी पायलट बन जाए।’
https://twitter.com/VIKASHMOHTA90/status/1609057177926529026?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1609057177926529026%7Ctwgr%5Eac993bc596ade51324891327c51ded97201870f9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fspice-jet-pilot-made-announcement-for-passengers-in-a-poetic-way-2296881















