BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

विनेश फोगाट ने रचा इतिहास: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships) में 53 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर इस स्पर्धा में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। विनेश ने 2019 सत्र में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में भी कांस्य पदक जीता था। क्वालीफिकेशन राउंड में हार के बाद विनेश ने शानदार वापसी की। उन्होंने कांस्य पदक के दौर में मालमग्रेन को 8-0 से हराया था।

अपने पहले मुकाबले में मंगलवार को 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की खुलन बटखुयाग से हारने के बाद विनेश ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी। बटखुयाग के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश को रेपचेज दौर में मौका मिला था।

Related Posts