BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेन्द्र यादव की RT-PCR की रिपोर्ट में विलंब होने के कारण पुनः कराया गया था टेस्ट, जिसका रिपोर्ट आया था निगेटिव, CMHO ने दी जानकारी

दुर्ग। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की रिम्स लैब रायपुर में 3 अप्रैल की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 11 अप्रैल को उन्होंने चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल आरटीपीसीआर लैब से जांच करवाई। जिसकी रिपोर्ट आने में विलंब होने के कारण उन्होंने पुनः 13 अप्रैल को चंदूलाल चंद्राकर आरटीपीसीआर लैब में जांच करवाया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। 11 अप्रैल की आरटीपीसीआर रिपोर्ट चंदूलाल चंद्राकर लैब द्वारा विलंब से 20 अप्रैल को आई.सी.एम.आर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया, जिसके कारण उनका नाम 20 अप्रैल की लाइन लिस्ट में आया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने दी।

Related Posts