BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर और अभिषेक मिश्रा की मांग पर शांतिनगर दशहरा मैदान में कल से शुरू होगा 18+ टीकाकरण

भिलाई। एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा के अथक प्रयास से रविवार 06 जून से शांतिनगर, दशहर मैदान में 18+ का टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। इससे शांतिनगर क्षेत्र की जनता को टीकाकरण में सहूलियत मिलेगी उन्हें दूर जाना नही पड़ेगा।
दरअसल एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा की मांग पर भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर शांतिनगर दशहरा मैदान में कल से सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक यहां टीकाकरण किया जाएगा।


एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा ने बताया कि विधायक देवेन्द्र यादव के पहल पर शांतिनगर और आस-पास के 18+ नागरिकों के सुविधाओं को ध्यान में रखकर यहां टीकाकरण की शुरुआत हो रही है।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा ने 18+ के नागरिकों से अपील की है कि कल सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक यहां पहुंचकर टीकाकरण जरूर करवाये। टीकाकरण से पहले छत्तीसगढ़ शासन के वेबसाइट सीजीटीका पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
आमजनों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घर पर रहे, मास्क लगाए, हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करे। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करे, अति आवश्यक हो तभी घरो से बाहर निकले, जब आप सुरक्षित रहेंगे तब आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।
ज्ञात हो कि अभिषेक मिश्रा के प्रयास से ही शांतिनगर, दशहरा मैदान में वरिष्ठ नागरिकों की सहूलियत के लिए ड्राइव इन वैक्सीनेशन की शुरुआत की जा चुकी है।अभिषेक मिश्रा ने कहा कि शांति नगर क्षेत्र के नागरिकों हेतु विशेष पहल करने विधायक देवेंन्द्र यादव का बहुत बहुत आभार उनकी पहल पर अब घर के नजदीक ही मिलेगी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

Related Posts