BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेन्द्र यादव का विकास के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को चैलेंज करने वाला बयान हास्यपद के अतिरिक्त और कुछ नहीं- वरुण जोशी

दुर्ग। हाल ही में भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपा के नेताओं को चैलेंज दिया है कि कांग्रेस के तीन वर्षों की सरकार भाजपा शासन काल से भी अधिक विकास करा चुकी है जिसका मूल्यांकन करना हो तो किसी सार्वजनिक मंच से खुली बहस करा लें, ये बयान सिर्फ हास्यपद के अतिरिक्त और कुछ नहीं यह कहना है मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी का,

वरुण जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भूपेश बघेल को खुश करने के लिए ही देवेंद्र यादव ने ऐसा चैलेंज दिया है, आज वो बड़े नेता बन गए हैं उनका ऐसा बचकाना बयान हैरान करने वाला है। 200 करोड़ के बजट वाला भिलाई निगम जबसे अस्तित्व में आया है तब से तीन बार कांग्रेस के महापौर रहे हैं जिसमें से एक महापौर देवेंद्र स्वयं रहें हैं, देवेंद्र यादव के ही कार्यकाल में डेंगू से हुई मौतों का भयानक मंजर भिलाई वासियों ने देखा है।

नाली नालों की सफाई भी इस कदर गर्त में जा चुकी थी की मासूमों की मौत उनके कार्यकाल के पोल खोलने की गवाही देती है, देवेंद्र यादव को छ्ट पर्व की महानता के संदर्भ में भली भांति ज्ञान है, बावजूद एक वर्ष नहीं बल्कि लगातार पर्व के दौरान बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई है, आज कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों का जो दम भर रहें हैं।

इन तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ दिल्ली की दौड़ लगाई है, जबकि प्रदेश में अपराध दिन ब दिन फल फूल रहा है, इधर प्रदेश में वरिष्ठ मंत्री और विधायक की खुली लड़ाई जग जाहिर है यही नहीं राजिम विधायक और गरियाबंद के कार्यकर्ताओं में कितने मधुर संबंध है ये भी जनता जानती है, रही बात तत्कालीन भाजपा सरकार की तो पीडीएस चावल से लेकर कानून व्यवस्था और जनहित विकास के कई ऐसे पड़ाव हैं जो भाजपा सरकार ने अपने शासन काल में पूर्ण किए हैं।

Related Posts