BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेंद्र यादव समर्थक कांग्रेस नेता एम. गोपाल के नेतृत्व में खुर्सीपार के वार्ड 34 के आम जनों की समस्याओं का हो रहा समाधान

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक और दुर्ग लोकसभा आईटी सेल और सोशल मीडिया के अध्यक्ष एम.गोपाल के नेतृत्व में युवा साथियों द्वारा वार्ड क्रमांक 34 में घूम घूम आम जनों की समस्याओं से रूबरू हो रहे है और उसका निराकरण करवा रहे है।

युवा टीम द्वारा विगत दो माह से वार्ड 34 के गली गली घूम कर साफ, पानी, नाली जैसे मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को देख जा रहा है और उसके निराकरण की व्यवस्था की जा रही है।

युवा टीम द्वारा विगत तीन माह से कोरोना के टीकाकरण की भी वार्ड में व्यवस्था कराई जा रही है, वही किसी को टीका के संबंधित कोई भी परेशानी होने पर उसका समाधान किया जा रहा है।

बीती रात खुर्सीपार मछली मार्केट के समीप बस्ती में रह रहे आम जनों की शिकायत पर क्षेत्र में गंदगी एवं सफाई को लेकर वार्ड के युवा साथी सुबह 7:00 बजे मछली मार्किट के पास स्थित बस्ती में पहुंचकर आम जनों की समस्याओं को सुना साथ ही सफाई सुपरवाइजर को तत्काल सफाई व्यवस्था ठीक करने हेतु कहा गया।

इस कार्य मे वार्ड के युवा साथी आजाद पाल, एम गोपाल, मंटू गुप्ता, मोहम्मद जावेद, श्रवण मांझी, प्रदीप यादव मनजीत सिंह, आफताब अली, सुखविंदर सिंह, राकेश यादव, नदीम खान, राहुल सिंह, रूपेश शाह, अमित पाल, शुभम रेड्डी, कमलेश सिंह, राजू यादव एवं अन्य साथियों का सराहनीय योगदान रहता है।

Related Posts