BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक अरुण वोरा ने महापौर एवं एल्डरमेन निधि से दुर्ग शहर को दिए एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दुर्ग। नगर पालिक निगम विवेकानद सभागार में विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल की निधि एवं एल्डरमेन रत्ना नारमदेव की निधि से एम्बुलेंस का शुभारंभ कर दुर्ग की जनता को समर्पित किया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मरीजो लोगों की मदद के लिए जनता की मांग लगातार सामने आ रहे थी.जिससे अब मरीजों को काफी मदद मिलेगी।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कोरोना काल समय हम सबके लिए बहुत ही संकट का समय था. हम जितना जनता की मदद कर सके कम था. निश्चित ही इससे मरीजों को अस्पताल लाने और ले जाने में सुविधा मिलेगी।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जिसमें से ज्यादातर मरीजों को अस्पताल की जरूरत भी महसूस हो रही थी.ऐसे में मरीजो को अस्पताल तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस की जरूरत भी पड़ रही थी. लेकिन शहर में पर्याप्त एंबुलेंस नहीं होने के चलते मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे थे. ज्यादातर मरीज प्राइवेट एंबुलेंस के भरोसे थे.इसे देखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने एवं एल्डरमेन की निधि से शहर को एक एंबुलेंस की सौगात मरीजो के लिए सभी की आवश्यकता होगी पूरी।

विधायक महापौर एवं एल्डरमेन की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया
मौके पर एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा, नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।

Related Posts