लखनऊ में विधानसभा, लोक भवन, बापू भवन और योजना भवन जैसी कुछ जगहें हैं, जहां पर सुरक्षा रहती है और ड्रोन उड़ने की मनाही है. ऐसी में सेना का हेलीकॉप्टर उड़ता देख लोग हैरान हो गए…
लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दोपहर विधानसभा के ऊपर सेना का हेलीकॉप्टर फ्लाइंग जोन में दिखने पर हड़कंप मच गया. इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, सड़क पर गाड़ियां थम गईं. वहीं विधानसभा की छत पर कुछ सेना के अफसर भी दिखाई दिए. यह हेलीकॉप्टर तकरीबन 15 मिनट तक विधानसभा के करीब रहा और फिर बीजेपी कार्यालय की तरफ से उड़ान भरते हुए निकल गया।
इस दौरान आस-पास खड़े लोगों की धड़कनें बढ़ गईं. इस तरीके से विधानसभा के पास हेलीकॉप्टर किसी ने नहीं देखा था. ऐसे में यह दृश्य लोगों को अचंभित करने वाला था. लखनऊ में विधानसभा, लोक भवन, बापू भवन, एनेक्सी और योजना भवन जैसी कुछ जगहें हैं, जहां पर सुरक्षा रहती है और ड्रोन तक उड़ने की मनाही है. ऐसी स्थिति में हेलीकॉप्टर उड़ता देख लोग स्थिति को समझ नहीं पाए कि ये कैसे हो रहा है. यहां से आधे किलोमीटर की दूरी पर ही मुख्यमंत्री आवास की है, जहां परिंदे भी पर नहीं मार सकते हैं. ऐसे में हेलीकॉप्टर उड़ता देख लोग हैरान हो गए।
लोक भवन की भी होगी मॉक ड्रिल कौतूहल के बीच थोड़ी देर में लोगों को इस बात का पता चल गया कि विधानसभा की सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल हो रही है. इसके साथ ही बुधवार को विधानसभा के सामने स्थित लोक भवन में भी शाम 4:00 बजे एनएसजी के कमांडो मॉक ड्रिल करेंगे. देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ यूपी की राजधानी लखनऊ की सुरक्षा को लेकर के केंद्र सरकार काफी गंभीर रहती है और इसी वजह से एनएसजी की ओर से ये मॉक ड्रिल हो रही है।
#WATCH | NSG conducts security mock drill on UP Legislative Assembly building in Lucknow pic.twitter.com/PbqI0qWLpi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 12, 2023
एनएसजी के अधिकारियों ने दी थी मॉक ड्रिल की जानकारी आतंकी हमले से निपटने के लिए फूल प्रूफ प्लान को लेकर मंगलवार को विधानसभा की मॉक ड्रिल की गई. बुधवार को लोक भवन में मॉक ड्रिल होगी. एनएसजी के सीनियर अधिकारियों ने यूपी सरकार के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात कर मॉक ड्रिल की जानकारी दी थी. यूपी के कई शहरों, जिसमें- लखनऊ, अयोध्या और बनारस को लेकर के पूर्व में भी कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं, ऐसे में इस तरीके की मॉक ड्रिल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।















