सूरजपुर। दिनांक 14/02/2022 एवं 17/02/2022 के दरम्यानि रात्रि 12 से 03/00 बजे के मध्य ग्राम केशवनगर स्थित विघुत क्षेत्रिय भण्डार में हथियार से लैस अज्ञात 14-18 व्यक्तियों के द्वारा बाउण्ड्री के अंदर घुस कर विघुत कंपनी केशवनगर के स्टोर यार्ड में सुरक्षा प्रहरियों को हथियार, राड, डंडा से लैस होकर डरा धमका कर मारपीट कर पुराना 3150 kva पावर ट्रासफार्मर का 14 नग कापर LT/HT वाईडिंग कॉपर, क्वाईल तथा टेप चेंजर, कॉपर क्वाईल तथा CCTV कैमरा का 01 नग NVR स्वीच और मंदिर के अंदर रखे एक नग एम्पलीफायर जिसकी अनुमानित कीमत 225000/- रूपये की चोरी कर ले गये था।
जिस पर थाना विश्रामपुर के अपराध क्रमांक 27/2022 धारा
457,380,435,427,34 भादस वं अपराध क्रमांक 34/2022 धारा 395,458,506,323,342,120 (बी) भादस व 25,27 आर्स एक्ट पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक जे.पी. भारतेन्दु के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार खुट्टे विश्रामपुर के नेतृत्व में माल मुलजिम की पतासाजी हेतु टीम को सूरजपुर क्षेत्र एवं आस पास के जिलो में रवाना किया गया था। सायबर सेल सूरजपुर से सहयोग लिया जा रहा था।
तकनिकी सहयोग से ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकरण के संदेही कटघोरा, कोरबा क्षेत्र के होने से पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल टीम को कोरबा, कटघोरा की ओर रवाना होने हेतु निर्देशित किया गया जो पुलिस टीम द्वारा संदेहियों के सकुनत पर दबिश दिया जो संदेही रफीक खान पिता सफीक खान निवासी सिरमिना, अजीत पटेल पिता सनक राम पटेल निवासी कापूबहरा, राजनेत नारंगे पिता स्व. तिहारू नारंगे निवासी सुतर्रा, प्यारे लाल पिता जयपाल सारथी निवासी सिरमिना, कलसाय पिता भोलाराम यादव निवासी केशलपुर, पत्थर सिंह पिता लोल सिंह निवासी जगनीमुडा, शिवकुमार ऊर्फ लाली पिता श्याम लाल विश्वकर्मा निवासी केशलपुर, माजिद अली पिता हैदर अली निवासी कटघोरा, अमर सिंह पिता बिहारी निवासी सिरमिना, रामेश्वर पोर्ते पिता पंचराम निवासी केशलपुर सभी जिला कोरबा व राजेश कुमार पिता स्व. काशी प्रसाद निवासी धबलपुर जिला कोरिया जिनसे चोरी व डकैती के सबंध में कडाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं चोरी व डकैती का माल अपने-अपने घरो में छिपा कर रखना बताये।
जिसे उनके मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण के अन्य 02 आरोपी अपने सकुनत से फरार है। घटना में आरोपियों द्वारा उपयोग में लाया गया वाहन स्कार्पियो सीजी 22 पी 9802 , हुण्डई की कार सीजी 12 एटी 7823, मोटर सायकल अपाचे, होण्डा साईन, मैकेनिकल उपकरण पाना , पेचकस , आरीं ब्लेड , चापड,सबल , कटर , 01 नग देशी कट्टा, 01 नग एयर पिस्टल , 01 नग एयर गन, चोरी व डकैती का माल 01 नग एम्पली फायर कॉपर व तांबे का केबल व तांबे का गल्ला हुआ गोल ईट,07 नग मोबाईल कुल मशरूका किमती 2300000/-₹ पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।















