BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु स्वामी आत्मानंद स्कूल में मोटिवेशनल सेमिनार का हुआ आयोजन

दुर्ग। दिनांक 6 जनवरी 23 शनिवार को इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विजय कुमार गुप्ता जो जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति व जेसिस के इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर व ट्रेनर है, के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम विद्यालय जेवरा सिरसा के छात्रों को मोटिवेशनल स्पीच दी गयी। इसमें उन्होंने छात्रों को सर्वांगीण विकास हेतु डी क्युब का पालन करने की सलाह दी जिसका अर्थ है डु, ड्राइव व डायरेक्शन विभिन्न उदाहरणों प्रश्नोत्तरियों व कविताओ के माध्यम से मनोरंजक ढंग से छात्रों को मोटिवेशन दिया गया। छात्रों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हेतु सॉल्वड का का सूत्र दिया गया गया जो छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य ज्योत्सना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। विजय कुमार गुप्ता ने अपने काव्य संग्रह की प्रति संस्था के प्राचार्य को विद्यालय हेतु तथा सपना सोनी को भेंट किया।

इस अवसर पर संस्था के सभी विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं किरण साहू,शीबा अर्पण तरुण,सपना सोनी, शैली द्विवेदी,कविता पाठक ,आशा परगनिया ,चंचल टिकरिया, नवीन शर्मा ,लक्ष्मण देशमुख ,हेमपुष्पा रामटेके, शिल्पा गुप्ता, रश्मि साहू ,भारती बिष्ट, राज भारती शर्मा, अनुराधा अल्बनी, लेखा कंवर, रूपलता पटेल,चंद्र भूषण देशमुख, गीता, गुहाराम ,सचिन राजपूत आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Posts