BREAKING

Uncategorised

वित्तीय अनियमितता की मंशा से फर्जी व गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने, पदीय दायित्वों का दुरूपयोग करने पर सरपंच निलंबित

गरियाबंद। छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीपरतेवा के सरपंच केसरी नेताम को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। छुरा के अनुविभागीय अधिकारी रुचि शर्मा द्वारा यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि सरपँच द्वारा वित्तीय अनियमितता की मंशा से फर्जी व गलत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने, पदीय दायित्वों का दुरूपयोग करने, सरपंच पति द्वारा हस्तक्षेप तथा शासकीय कार्य एवं जांच प्रक्रिया में बाधा डालने के कारण ग्राम पंचायत रानीपरतेवा के सरपंच केसरी नेताम को आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।

Related Posts