BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा भूपेश सरकार का बजट- महापौर निर्मल कोसरे

 

भिलाई-3। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष एवं भिलाई – चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तुत बजट को प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट पेश किया है। इस बजट में राज्य के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। नगरीय निकाय क्षेत्र के समुचित विकास के लिए भी बजट में जो प्रावधान रखा गया है वह ऐतिहासिक और तारीफ ए काबिल है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं महापौर निर्मल कोसरे ने राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह साबित कर दिया कि उनकी सरकार देश में सबसे बड़ी किसानों की हितैषी सरकार है। इस बजट में किसानों के साथ युवाओं और महिलाओं का ख्याल रखा गया है। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में बजट में प्रावधान किया गया है।

बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा के साथ युवाओं के लिए नौकरियां कैसे सृजित की जाएगी उसका प्रावधान बजट में किया गया है। श्री कोसरे ने कहा कि निश्चिततौर पर यह बजट छत्तीसगढ़ के लोगों की आकांक्षाओं का बजट है। यह बजट छत्तीसगढ़ के भविष्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि किया जाना सराहनीय है।

Related Posts