दुर्ग। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली, प्रति वर्ष बच्चों के लिए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित करता है इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम भारत विज्ञान मेला ,विज्ञान नाटिका, विज्ञान शिक्षकों के लिए सेमिनार ,विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी ,विज्ञान क्लब ,प्रश्न मंच तथा विद्यार्थियों के लिए विज्ञान सेमिनार इन सभी प्रतियोगिताओं का विकासखंड स्तरीय आयोजन वर्चुअल मोड में जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देशन में तथा सहायक संचालक अमित घोष के मार्ग दर्शन में जिला नोडल अधिकारी सपना सोनी द्वारा आयोजित किया गया।
इन विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विज्ञान की लोकप्रियता के साथ विद्यार्थियों के बीच अविष्कारक तथा सृजनात्मक कौशल की पहचान तथा पोषण करना है विद्यार्थियों को उनकी वैचारिक अभिव्यक्ति को प्रकट करने तथा वस्तुओं को उपयोग में लाने की क्षमता के विकास के लिए हर संभव प्रयास करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
इस प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागियों का पंजीयन गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन दिनांक 15 सितंबर तक लिया गया। प्रतियोगिता हेतु गूगल फॉर्म में मॉडल या प्रोजेक्ट के फोटोग्राफ अपलोड कराया गया साथ ही 3 मिनट का वीडियो यूट्यूब में अपलोड कर लिंक व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कराया गया। इस प्रतियोगिता में समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालय के छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से संबद्ध संस्थाओं ने भाग लिया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 सितंबर को वर्चुअल मोड में किया जाएगा
ब्लॉक स्तरीय वर्चुअल मोड के इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इन्होंने निभाई:
1.डॉक्टर नीलम शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर एंड हेड ऑफ डिपार्टमेंट, कल्याण कॉलेज भिलाई
2.डॉक्टर संजय परगनिहा, असिस्टेंट प्रोफेसर ,फिजिक्स डॉक्टर मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल,
3.डॉ मिमी आकाश पटेरिया ,
प्रोफेसर ,डिपार्टमेंट ऑफ़ अप्लाइड फिजिक्स ,श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ,श्री शंकराचार्य टेक्निकल कॉलेज ,भिलाई
4.डॉ शिप्रा सिन्हा,प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी ,कल्याण महाविद्यालय भिलाई
5.डॉक्टर शमा बैग
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड हेड ऑफ माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट ,
स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज हुडको
6. डॉक्टर रचना चौधरी ,
असिस्टेंट प्रोफेसर एंड हेड ऑफ डिपार्टमेंट माइक्रोबायोलॉजी ,
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई















