भिलाई 3। भिलाई चरोदा निगम द्वारा विगत 03 दिनों से क्षेत्रांतर्गत संकल्प शिविरों का समापन हुआ। नूतन चौक, चरौदा बस्ती, हथखोज और देवबलोदा में सभी 40 वार्डों के लिए कुल 04 शिविर भिलाई चरौदा निगम द्वारा आयोजित किये गये। दिनांक 08 जनवरी को प्रथम शिविर देवबलोदा में 2395 लोगो ने भाग लिया वही दिनांक 09 जनवरी को दो शिविर आयोजित रहे। जिसमें चरौदा बस्ती 2326 एवं हथखोज के शिविर में 2556 लोगों ने शिरकत की। पुरुषों की तुलना में महिलाएं इन शिविरों में ज्यादा सम्मिलित हुयी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तीसरे व अंतिम शिविर का शुभारंभ संकल्प रथ के शिविर स्थल पर पहुंचने के साथ आज किया गया। इस दौरान निगम में नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चन्द्राकर, फिरोज फारूकी, राकेश बंछोर, सुषमा जेठानी, प्रेमलता चन्द्राकर, कुसुम चन्द्राकर, तुलसी मरकाम, अरुण यादव, तुलसी ध्रुव, सहित निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा रथ का पूजन एवं स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। नूतन चौक भिलाई-03 के शिविर में 2627 लोगो ने भाग लिया सभी 04 शिविर में शामिल होने वाले लोगो की बात की जाये तो यह आंकड़ा 9000 से 10000 के बीच है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि 10000 व्यक्तियों तक निगम प्रशासन द्वारा त्वरित लाभ पहुंचाया जाना संभव हुआ है।
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राजस्व, महिला बाल विकास विभाग तथा आधार कार्ड स्टालों पर लगातार लोगों की खचाखच भीड़ देखी गयी। गौरतलब है कि इन सभी 04 शिविरों में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा गायन, नृत्य, नाटय मंचन के साथ अन्य जागरूकता एवं संदेश देने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से शासकीय योजना में लाभ प्राप्त करने वाले 100 से अधिक लोगों ने अपने अनुभव साझा किये।
निगम की ओर से सभी शिविरों में सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी श्रीमती अरुणिमा दुबे, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता विकटर वर्मा, सहायक लेखाधिकारी अश्विनी चंद्राकर, यशवंत ठाकुर, श्यामता साहू, सुरेश नासरे, कार्यक्रम का संचालन लिंगेश्वर राव सहित निगम के समस्त स्टाफ शामिल रहे।















