रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 21.03.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार अंबा देवी मंदिर के सामने गली में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा जिस टीम द्वारा रोक कर हाथ में रखें ब्राउन बैग को चेक करने पर नगदी रकम 40,00,000/रुपए (चालीस लाख रुपए) रखे मिला।
टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कियाा गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी रकम 40,00,000/- (चालीस लाख रूपये) थाना सिटी कोतवाली में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा जा रहा है।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च: आदर्श आचार संहिता व होली त्यौहार में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में सीएसपी उरला मणिशंकर चंद्रा के हमराह में थाना प्रभारी उरला, थाना प्रभारी ख़मतराई व बल के साथ भनपूरी, गाजीनगर, बिरगाँव, उरला, श्रीनगर, शिवानन्द नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च व पैदल मार्च किया गया।

















