BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान 16 लाख 90 हजार रूपये नगदी रकम जप्त

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 08.04.2024 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक यात्री बस को चेक करने पर एक यात्री के पास बैग में नगदी रकम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा यात्री से नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा गोलमोल जवाब देते हुए नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा यात्री के कब्जे से नगदी रकम 16,90,000/- (सोलह लाख नब्बे हजार रूपये) थाना मंदिर हसौद में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु इनकम टैक्स विभाग रायपुर के सुपुर्द किया गया।

Related Posts