BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान 13 लाख रूपये नगदी रकम जप्त

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में दिनांक 13.03.24 को थाना विधानसभा पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित पिरदा चौक के पास रिंग रोड नं. 03 में वाहनो की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहन एक्टीवा बिना नंबर को चेक करने पर वाहन डिक्की में लाखों रूपये नगदी रकम रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्तिय ने अपना नाम सत्यम विग निवासी रायपुर का होना बताया।

लाखों रूपये नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के पास रखे कुल 13 लाख रूपये नगदी रकम को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना विधानसभा में जप्त किया गया है।

व्यक्ति का नाम- सत्यम विग पिता मनीष विग उम्र 24 वर्ष निवासी गीतांजली नगर कालोनी म.नं. 74 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर छ.ग.

Related Posts