BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने क्रेटा कार से 9,50,000 रुपए किए बरामद

पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान क्रेटा कार से 950000/-₹ किया गया जप्त…

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा आगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 के मद्देनजर संदिग्ध वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह जगह चेक पोस्ट और पेट्रोलिंग लगाकर वाहनों की तलाशी की जा रही है।

अतिरिक्त अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक संजीव ठाकुर के द्वारा व्यापार विहार मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिग की जा रही थी।

आज दिनांक 11.09.2023 के वाहन चेकिंग दौरान क्रेटा कार से 9,50,000 रुपए बरामद हुए, जिसके संबंध में वैधानिक जवाब नही मिलने पर उक्त रकम को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। चूंकि राज्य में विधान सभा चुनाव संपन्न होना है उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया है।

थाना तारबाहर जिला बिलासपुर छ0ग0
इस्तगासा क्रमांक 05/2023 धारा 102 जाफौ

Related Posts