BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 13.95 लाख रुपए नगद, चुनाव के समय बाटे जा सकने वाले 500 नग कपड़े जप्त

बिलासपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपथ रोड बेहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 08 लाख रुपये नगद मिला है रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 08 लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया है थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

थाना तोरवा की कार्यवाही: थाना तोरवा द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन में अवैध रूप से चुनाव के समय बाटे जा सकने वाले कपड़े 500 नग परिवहन करते पाया गया एवं मौके पर वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होना पाये जाने से 102 जाफौ. के तहत उपरोक्त कपड़े कुल कीमती 130000 रूपये जप्त किया गया है।

थाना सिविल लाईन: थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सत्यम चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 5 लाख 95000 रुपये नगद मिला उक्त रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 5 लाख 95000 रुपये को विधिवत जप्त किया गया थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

 

Related Posts