पुलिस द्वारा वाहन चेंकिग के 9000 हजार नग साड़ी कीमती 2250000.00 (बाइस लाख 50 हजार) रुपये की जप्ती…
कोरबा। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध सामग्री एवम नगदी रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवम निरीक्षक युवराज तिवारी प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व मे दिनांक 30.10.2023 को वाहन चेकिंग के दौरान उच्चभित्ति बैरियर के सामने ट्रक क्रमांक CG 04 MM 1895 को रोककर चेक करने पर 9000 नग साड़ी भरा होना पाया गया।
जिस संबंध में चालक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर चुनाव में बाटने लाए जाने के संदेह पर उक्त साडियो को मय वाहन धारा 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया। पृथक से अग्रिम कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में उनि. नवल साव, प्रधान आरक्षक सुनील पांडे, आरक्षक वीरेंद्र अनंत शामिल रहे।














