
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर चाकूबाजी एवं बदमाशों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम & नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो की जाँच हेतु टीम रवाना हुई टीम के द्वारा अंकित माखीजा को घेराबंदी करके पकड़ा गया उसके पास से एक धारदार चाक़ू बरामद हुआ अंकित माखीजा पिता विजय माखीजा उम्र करीब 28 साल नि०- श्री राम नगर फेस -02 केशा हाइट्स फ्लेट न०404 शंकर नगर रायपुर को आज वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर के पास लोगो को चाकू दिखा कर डराने- धमकाने की सूचना के आधार पर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर थाना कबीर नगर रायपुर में अपराध क्र०167/2020 कायम कर विवेचना में लिया गया है।









