BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्षा से बाधित मैच में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल परेरा की 54 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए हैं। बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है…

नईदिल्ली (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन के साथ सात विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को बारिश की दखलंदाजी का सामना करना पड़ा। पहले ओवर की सिर्फ तीनों गेंदों पर ही मैच रोक दिया गया। उस दौरान भारत का स्कोर 6/0 था और जायसवाल-सैमसन क्रीज पर मौजूद थे।

बारिश रुकने के बाद अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती और भारतीय टीम को नया लक्ष्य 78 रनों का मिला जो उन्हें आठ ओवरों के भीतर हासिल करना था। टीम इंडिया ने 6.3 ओवर में तीन विकेट पर 81 रन बनाए और यह मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया।

दूसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने कुसल परेरा की 54 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए हैं। वहीं, भारत के लिए रवि बिश्नोई ने तीन चटकाए जबकि अर्शदीप, अक्षर और हार्दिक पांड्या को दो-दो विकेट मिले।

Related Posts