BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, अजिंक्य रहाणे की फिर हुई वापसी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल में खेला जाएगा. मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की ओर से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है…

नईदिल्ली (ए)। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के लिए बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया का ऐलान कर दिय गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है. टीम में अजिंक्य रहाणे के रूप में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है. लंबे वक़्त से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे रहाणे ने एक बार फिर टीम में वापसी की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा. मुकाबले के लिए 12 जून को रिजर्व डे के रूप में शामिल किया गया है।

आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे रहाणे को लंबे वक़्त बाद टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है. रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी, 2022 में खेला था. इसके अलावा बॉलिंग डिपार्टेमेंट में एक बार फिर जयदेव उनादकट को टीम का हिस्सा बनाया गया है. उनके साथ शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव टीम में बतौर तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं. टीम में कुल 5 तेज़ गेंदबाज़ों को शामिल किया गया है।

इस फाइनल मुकाबले के लिए टीम में एक बार फिर केएल राहुल को टीम का हिस्सा बनाया गया है. फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में केएल राहुल को आखिरी टो मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, इस बार शुभमन गिल के साथ केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है. अब देखना होगा कि क्या राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं. अगर मिलती है तो वो किस नंबर पर खेलेंगे, ये देखने वाली बात होगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला” वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइन का मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल में खेला जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर किया जाएगा. वहीं डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के ज़रिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Related Posts