BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर: नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराया, टी20 विश्वकप में भी हराकर किया था बाहर

नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप 2009 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स पर हराकर उलटफेर किया था। इसके बाद 2022 टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में नीदरलैंड ने तेम्बा बावुमा की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर विश्व कप से बाहर किया था…

धर्मशाला (ए)। एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 15वें मैच में आज इस विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर हो गया। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल का गणित उल्ट पुलट कर दिया है। बारिश के कारण मैच 43- 43 ओवर्स का खेला गया। जिसमे नीदरलैंड ने पहली बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 245 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरे साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही 50 रन के भीतर ही इसके 4 प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे। मिलर ने जैसे तैसे पारी को संभाला मगर वो भी 43 रन बनाकर आउट हो गए।

नीदरलैंड की शुरुआत भी कुछ खास नहीं था उसके भी 50 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे परंतु एडवर्ड्स ने 78 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया, मेरवा और दत्त ने इनका साथ देते हुए अच्छा बैटिंग किया। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 43 ओवर्स नही खेल पाई एक गेंद शेष रहते ऑल आउट हो गई और 207 रन ही बना सकी और उसे हार का सामान करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

आज वनडे विश्व कप के 15वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड से है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम जहां अपने पिछले दोनों मैच गंवा चुकी है, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका की और स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड की कप्तानी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए हैं।

ज्ञात हो कि नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की नजरें 2022 टी20 विश्व कप का बदला लेने और बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर लगी थी। नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप 2009 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स पर हराकर उलटफेर किया था। इसके बाद 2022 टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में नीदरलैंड ने तेम्बा बावुमा की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर विश्व कप से बाहर किया था।

Related Posts