भारत के पीछे ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड जैसी टीमें है, भारत ने आखिरी वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में खेला था…
नईदिल्ली (ए)। इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद वर्ल्ड कप सुपर लीग में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। नीदरलैंड्स के खिलाफ तीसरा वनडे जीतने के बाद इंग्लैंड को 10 अंक मिले हैं और अब उसके 18 मैचों से 125 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड ने इस दौरान अब 18 मैचों में 12 जीते हैं, पांच हारे हैं और एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला है। इंग्लैंड के नेट रन रेट में भी काफी सुधार हुआ है। इंग्लैंड के बाद बांग्लादेश है, जोकि 18 मैचों में 12 जीत के साथ 120 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।
भारत से आगे है पाकिस्तान वहीं, अफगानिस्तान 12 मैचों में 10 जीत के साथ 100 अंक लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद है। पाकिस्तान 15 मैचों में 9 जीत और 6 हार के साथ 90 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। उनके अलावा वेस्टइंडीज 21 मैचों में 8 जीत और 13 हार के बाद 80 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। टीम इंडिया पहले पांचवें नंबर पर थी, लेकिन पाकिस्तान की वेस्टइंडीज पर इस जीत से भारत को काफी नुकसान हुआ था। टीम इंडिया टॉप 5 से बाहर होकर छठे पायदान पर खिसक गई। हालांकि टीम इंडिया को इससे कुछ असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत के पास है जिस वजह से टीम डायरेक्ट क्वालीफाई करेगी।
बात अन्य टीमों की करें तो भारत के पीछे ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड जैसी टीमें है। भारत ने आखिरी वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में खेला था। टीम इंडिया अब इंग्लैंड दौरे पर 50 ओवर के मैच खेलेगी और उस दौरान टीम इंडिया की नजरें प्वाइंट्स टेबल में सुधार करने पर होगी।
Look who's back on top🔝
Here’s how the #CWCSL standings look after England sweep Netherlands 👉 https://t.co/NWcfSLnAbZ pic.twitter.com/8ITqUYA112
— ICC (@ICC) June 22, 2022
क्या है वर्ल्ड कप सुपर लीग आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का यह पहला संस्करण है। इस लीग के जरिए भारत के अलावा 7 अन्य टीम वर्ल्ड कप 2022 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करेंगी। बाकी बची दो टीमों का चयन वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए किए जाएंगे। सुपर लीग में कुल 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम को 4 घर में और 4 बाहर यानि कि कुल 8 सीरीज खेलने का मौका मिलेगा। हर सीरीज में कुल 3 मैच होंगे। जीतने वाली टीम को 10 अंक मिलेंगे, तो टाई/परिणाम नहीं निकले पर 5 अंक मिलेंगे।















