भारत के वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए हैं. टीम इंडिया का विश्व कप 2023 में यह पहला मुकाबला है और उसकी बैटिंग में शर्मनाक शुरुआत हुई…
चेन्नई (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, डेविड वॉर्नर आठवां रन बनाते ही वर्ल्ड कप में हजार रन पूरे करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए. इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वर्ल्ड कप में सबसे तेज हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर ने अपने नाम कर लिया है।
डेविड वॉर्नर ने 19 वर्ल्ड कप पारियों में हजार रनों का आंकड़ा छुआ है. जबकि सचिन तेंदुलकर ने 20 पारियों में यह कारनामा किया था. सचिन तेंदुलकर के अलावा एबी डी विलियर्स 20 पारियों में हजार रन बना चुके हैं. विवियन रिचर्ड्स और सौरव गांगुली ने 21-21 मैचों में हजार रन बनाए हैं. जबकि इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान मार्क वॉ का नंबर है. मार्क वॉ ने वर्ल्ड कप मैचों की 22 पारियों में हजार रन बनाए थे।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 199 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत के सामने जीतने के लिए 200 रनों का लक्ष्य है. वहीं, भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने. यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 150वां वनडे है. इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मिचेल मार्श को जीरो पर आउट किया. इस तरह वर्ल्ड कप मैचों में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को जीरो पर आउट करने वाले जसप्रीत बुमराह पहले भारतीय गेंदबाज बने।
वहीं, इसके अलावा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. रोहित शर्मा की उम्र 36 साल 161 दिन है. उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है. मोहम्मद अजहरुद्दीन वर्ल्ड कप 199 में टीम इंडिया के कप्तान थे. इस वक्त मोहम्मद अजहरुद्दीन की उम्र 36 साल 124 दिन थी. लेकिन अब रोहित शर्मा वर्ल्ड कप मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गया है।
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली ने मिचेल मार्श का आउट किया. यह विराट कोहली का वर्ल्ड कप मैचों में 15वां कैच है. साथ ही विराट कोहली वर्ल्ड कप में गैर-विकेटकीपर भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. विराट कोहली के बाद अनिल कुंबले ने 14 कैच लपके हैं. जबकि पूर्व भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप मैचों में 12 कैच पकड़े. वहीं, इस फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप मैचों में 12 कैच लपके।
विराट कोहली ने आईसीसी के टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं. उनका एवरेज सबसे ज्यादा है. इसके साथ-साथ कोहली सबसे ज्यादा बार ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड मिला है।
अगर सिर्फ विश्व कप की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 45 मैचों में 2278 रन बनाए हैं. इस दौरान 6 शतक और 15 अर्धशतक लगाए. इस मामले में भारत के लिए दूसरे नंबर पर कोहली हैं. कोहली ने खबर लिखने तक 27 मैचों में 1066 रन बनाए हैं. कोहली ने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. ओवर ऑल लिस्ट में रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं. पोंटिंग ने 46 मैचों में 1743 रन बनाए हैं।
विश्व कप में 40 साल बाद ऐसा हुआ है कि जब भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज़ शून्य पर आउट हुए. इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में ऐसा हुआ था। वहीं इससे पहले 1983 के वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से सुनील गावस्कर क्रिस श्रीकांत ओपनिंग पर उतरे थे. गावस्कर दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले और श्रीकांत 13वीं गेंद पर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे थे।
वर्ल्ड कप में शून्य पर आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर
- ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 1983 के वर्ल्ड कप में- टुनब्रिज
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 के वर्ल्ड कप में- चेन्नई.















