BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप में भारत की लगातार चौथी जीत: बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली नाबाद शतकीय पारी

विराट कोहली ने छक्का मारकर अपना 48वां शतक पूरा किया, चेस करते हुए वर्ल्ड कप में विराट कोहली का यह पहला शतक है, वनडे में विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के (49) शतक के रिकार्ड तोड़ने से मात्र एक कदम दूर है, अभी वर्ल्ड कप में भारत को 5 वनडे खेलना है, उम्मीद है विराट कोहली जल्द ये रिकार्ड अपने नाम कर लेंगे…

पुणे (ए)। विराट कोहली के 48 शतक के बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने छक्का लगाकर ना सिर्फ शतक पूरा किया बल्कि भारत को जीत भी दिला दी. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट का 48वां शतक जड़ा. भारत ने तीन विकेट गंवाकर 41.3 ओवर में 257 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत है. भारत प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गया है. भारत के लिए सेमीफाइनल की राह अब बेहद आसान हो गई है।

विराट कोहली ने नाबाद 103 रन, शुभमन गिल ने 53, रोहित शर्मा ने 48 और श्रेयस अय्यर ने 19 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज और रविंद्र जडेजा ने 2- 2 विकेट लिए जबकि शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1- 1 विकेट मिला।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए लिट्टन दास ने 66 और तंजीद हसन ने 51 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नंबर सात पर खेलते हुए महमूदुल्लाह ने 3 चौके 3 छक्कों की मदद से 46 रन स्कोर किए. इसी बीच भारत के लिए बुमराह, सिराज और जडेजा ने 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 43 गेंदों पर 51 रन बनाए. जबकि लिटन दास ने 82 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया. मुश्फिकुर रहीम ने 46 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. महमूदुल्लाह ने 36 गेंदों पर 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Related Posts