BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन का मोहम्मद शमी को मिलेगा ईनाम: योगी सरकार ने उनके गांव में स्टेडियम बनाने के दिए निर्देश

क्रिकेट विश्व कप 2023 के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार किए जा रहे मोहम्मद शमी के गांव वालों की खुशी उस वक्त दोगुनी हो गई जब पता चला कि यहां खेल का मैदान बनाया जाएगा…

अहरोहा (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व वर्ल्ड कप के सितारे बनकर उभरे हैं जिसमें उन्होंने विकटों की झड़ी लगा दी है. बीते बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 7 विकेट लेकर भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की राह आसान बनाई थी. उनकी उपलब्धि पर जहां पूरा देश गर्व कर रहा है वहीं, उनके गृह शहर अमरोहा में जश्न का माहौल है. उनका यह जश्न तब दोगुना हो गया है जब यहां सरकार ने स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

मोहम्मद शमी अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं. इस गांव में एक मिनी स्टेडियम बनाने की बात चल रही है. इसी संबंध में सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र समेत ब्लॉक के अधिकारियों ने जमीन को चिह्नित करने के लिए गांव का भ्रमण किया. यह जानने के बाद ग्रामीण बेहद खुश हैं. उधर, अमरोहा के डीएम ने इसकी पुष्टि की है।

शासन को भेजा गया प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया गया है. जिसके बाद डीएम राजेश त्यागी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर शुक्रवार को सहसपुर अलीनगर का दौरा किया और स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी. वहीं, डीएम राजेश त्यागी ने बताया कि मोहम्मद शमी के गांव में बनने वाले स्टेडियम के लिए एक हेक्टेयर जमीन को देखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को बनाकर भेज दिया है।

Related Posts