साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान किया. इस टीम में क्विंटन डी कॉक को जगह मिली, लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया…
नईदिल्ली (ए)। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बड़ा एलान किया है. दरअसल, वर्ल्ड कप के बाद क्विंटन डी कॉक वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे. मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान किया. इस टीम में क्विंटन डी कॉक को जगह मिली, लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने फैसले से साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया।
वर्ल्ड कप का आयोजन भारतीय सरजमीं पर होना है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का एलान किया. लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम एलान होने के बाद क्विंटन डी कॉक ने बड़ा फैसला लिया. क्विंटन डी कॉक वर्ल्ड कप के बाद वनडे फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे।
क्विंटन डी कॉक के वनडे करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने 140 मैचों में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए 54 टेस्ट और 80 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. क्विंटन डी कॉक ने 140 वनडे मैचों में 5966 रन बनाए. इस दौरान क्विंटन डी कॉक की एवरेज 44.86 और स्ट्राइक रेट 96.09 की रही है. साथ ही क्विंटन डी कॉक ने वनडे फॉर्मेट में 17 शतक जड़े हैं. इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 29 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है।
🟡ANNOUNCEMENT 🟢
Quinton de Kock has announced his retirement from ODI cricket following the conclusion of the ICC @cricketworldcup in India 🏆 🏏
What's your favourite Quinny moment throughout the years ? 🤔 pic.twitter.com/oyR6yV5YFZ
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 5, 2023















