नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. वहीं, पाकिस्तानी एथलीट ने सिल्वर मेडल जीता…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय दिग्गज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. वहीं, पाकिस्तानी एथलीट को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इस तरह नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. हालांकि, नीरज चोपड़ा के लिए आगाज अच्छा नहीं रहा. भारतीय दिग्गज पहले प्रयास के बाद 12वें नंबर पर थे. दरअसल, नीरज चोपड़ा का थ्रो अमान्य करार कर दिया गया था. लेकिन इसके बाद नीरज चोपड़ा ने गजब की वापसी की।
नीरज चोपड़ा ने दूसरे राउंड में की शानदार वापसी नीरज चोपड़ा दूसरे राउंड के बाद 88.17 मीटर के साथ टॉप पर काबिज हो गए. वहीं, जर्मनी के जुलियन वेबर दूसरे राउंड में 85.79 मीटर भाला फेंककर दूसरे पर आ गए. जबकि इस राउंड के बाद चेक रिपब्लिक के जैकब वादलेच 84.18 मीटर के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
भारतीय दिग्गज ने तीसरे राउंड में 86.32 मीटर डिस्टेंस निकाला. वहीं, इस राउंड के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम 87.82 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर आ गए. पाकिस्तान के अरशद नदीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इससे पहले नीरज चोपड़ा ओलंपिक के अलावा डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. वहीं, अब इस दिग्गज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
हालांकि, 4×400 मीटर रिले रेस में भारतीय एथलीटों ने निराश किया. भारत 4×400 मीटर रिले रेस में पांचवें नंबर पर रहा. इस कैटेगरी में अमेरिका ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. जबकि फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता. जबकि ग्रेट ब्रिटेन ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहा।
Picture of the day 🇮🇳
Neeraj Chopra with the Gold medal & waving Indian flag. pic.twitter.com/LvmSgqEq4y
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 27, 2023















