BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वर्तमान में देश में व्याप्त समस्याओं को लेकर निकाली जा रही है भारत जोड़ो यात्रा: टीएस सिंहदेव

भिलाई। रविवार को भिलाई में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री तथा भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी टी एस सिंह देव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि भारत जोडों यात्रा क्यों जरूरी है, इस विषय चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान में देश में व्याप्त समस्याओं को लेकर यह यात्रा निकाली गई है। 3500 किलोमीटर के पदयात्रा को 150 दिन में पूरा किया जाना है। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 लोग शामिल होंगे। जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग राज्यों के लोग जुड़ते जाएंगे।

श्री सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से रैली में शामिल होने वाले लोगों के नाम हाईकमान को भेजा गया है। यह रैली छत्तीसगढ़ से नहीं निकलने वाली है, इसलिए जहां भी अनुमति मिलेगी वहा से छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोग उस राज्य में शामिल होंगे। भारत जोड़ो पदयात्रा सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक तथा शाम को 3:00 से 6:30 बजे तक निकाली जाएगी।

छत्तीसगढ़ में नए जिले के बनने के संबंध में श्री सिंहदेव ने कहा कि अब तक कुल 33 जिला बन गए हैं। नए जिला बनने से वहां के विकास को प्रगति मिलती है। नए जिले के लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल पाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार पड रहे हैं सीबीआई और ईडी छापे के संबंध में श्री सिंहदेव ने कहा कि चिन्हाकित कर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां विधायकों की करोड़ों रुपए में खरीदी होती है, वहां ईडी और सीबीआई के छापे क्यों नहीं पड़ते।

चुनावी घोषणा घोषणा पत्र को लेकर श्री सिंहदेव कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में 36 प्रमुख बिंदु रखे गए थे, उनमें से कईयों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। वहीं जो वादे पूरे नहीं हुए है उन पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

पत्रकारवार्ता के दौरान भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Related Posts