


दुर्ग। वर्चुअल मैराथन को लेकर जिले के नागरिकों में जबर्दस्त उत्साह रहा। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन कराया था। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नागरिकों से अपील की थी कि बड़ी संख्या में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए समूह में एकत्रित हुए बगैर वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लें। वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड करे।

रविवार को वर्चुअल मैराथन दौड़ को दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक वोरा ने भी दौड़ लगाई। दुर्ग संभागायुक्त टीसी महावर, दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सवेश्वर नरेंद्र भूरे, एसपी प्रशांत ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर दिव्या वैष्णव, एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी सबा अंजुम, दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सहित कई दिव्यांग जनों ने अपने व्हीलचेयर, वैशाखी के साथ मैराथन को सपोर्ट करते दिखे। दुर्ग, भिलाई के विभन्न पार्को और सड़को पर आज सुबह का नजारा देखने लायक था। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन सहित आमजनों ने वर्चुअल मैराथन दौड़ का भरपूर समर्थन दिया और इसे सफल बनाया।









