रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव द्वारा रायपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र एवं बिरगांव नगर निगम सीमा क्षेत्र में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने हेतु रायपुर शहर के समस्त थाना प्रभारी एवं सीएसपी का कंट्रोल रूम रायपुर में मीटिंग लिया।
मीटिंग में रायपुर शहर के सभी थाना प्रभारी एवं सीएसपी को लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने निर्देश दिए। सभी चेकिंग पॉइंट में गुजरने वाले समस्त वाहन चालकों का वाहन का नंबर नोट करने एवं आवागमन का कारण पूछने बताया गया। साथ ही दोपहिया में केवल एक सवारी एवं चार पहिया में केवल दो सवारी ही बैठाने के निर्देश दिए,अधिक सवारी बैठाने पर वाहन जप्त करने बताया गया, एवं धारा 188 की कार्यवाही कर नोटिस देने बताया गया। साथ ही कंटेनमेंट जोन भाठागांव, मंगल बाजार एरिया में पूर्ण शक्ति से लॉक डाउन का पालन कराने, ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी रखने, एवं लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज करने तथा धारा 188 के तहत नोटिस देने बताया गया।






