BREAKING

Uncategorised

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों और विवेचकों की मीटिंग लेकर धोखाधड़ी से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा की

रायपुर। आज पुलिस उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने अपने कार्यकाल में थाना सिविल लाइन, आजाद चौक, गंज, देवेंद्र नगर, खम्हारडीह, तेलीबांधा के थाना प्रभारी /विवेचकों की मीटिंग ली।
मीटिंग में मुख्य रूप से रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज बैंक में लोन लेने के नाम पर की गई धोखाधड़ी से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई व उसमे अग्रिम कार्यवाही के लिए बिंदुवार दिशानिर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए ,एवम बचे हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु भी निर्देशित भी किया गया
इसके अलावा महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में प्रगति व त्वरित कार्यवाही की भी समीक्षा की गई ,साथ ही अन्य गंभीर मामलों ,मर्ग ,अपराध ,शिकायत की विवेचक वार समीक्षा की गई ।
सभी विवेचकों को अपने बीट के निगरानी ,गुंडा बदमाशो की सूची अपडेट करने व उन पर निगाह रखने की भी हिदायत दी गयी। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल व प्रशिक्षु भापुसे की अधिकारी रत्ना सिंग भी उपस्थित थे।

Related Posts