दुर्ग। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा स्थान – वरिष्ठ नागरिक संघ आशीर्वाद भवन, पद्मनाभपुर-दुर्ग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने की जानकारी देते हुए कहा कि ’’वरिष्ठ नागरिक समाज के रीढ के हड्डी है। इन्हें सभी अधिकार प्राप्त है वर्तमान परिवेश में संतानों के द्वारा अपने माता-पिता की उपेक्षा किया जाना पाया जा रहा है जो व्यवहारिक नहीं है। माता-पिता कोे अपने संतानों से भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकार है। वे अपने द्वारा अर्जित की गई। संपत्ति का उपयोग कर सकते है तथा उनकी संपत्ति पर संतान कब्जा नहीं कर सकते।’’
वरिष्ठ नागरिक अपने पुत्र एवं पुत्री जिसमें विवाहित पुत्री भी शामिल है, भरण पोषण प्राप्त कर सकते हैं । राजेश श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के द्वारा उपस्थित गणमान्यों को बताया कि ’’ माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 में वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सकीय देखरेख के लिए उपबंध तथा वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति की संरक्षा के लिए उपबंध दिये गये है। साथ ही राज्य सरकार वरिष्ठजनों के आवास की सुविधा के लिए वृद्धाश्रम की स्थापना करती है। वरिष्ठजनों को शासन के तहत् प्राप्त होने वाली राहत राशि तथा उनकी संपत्ति के संरक्षण के लिए कानूनी कार्यवाही हेतु विधिक उपचार तथा धारा- 125 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत् भरण पोषण राशि के लिए परिवार न्यायालय में लगाये जाने वाले न्यायालयीन प्रकरण हेतु निःशुल्क में विधिक सहायता से पैनल अधिवक्ता न्याय मित्र के रूप में प्रदान करने की बात कही । वरिष्ठजनों को उनके अधिकार दिलाये जाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है तथा उनके नियमानुसार कानूनी मदद पहुंचाये जाने के लिए हर संभव सहायता पहुंचाई जायेगी। न्यायालयों मे भी वरिष्ठ नागरिकों के मामलों को त्वरित निपटान की दृष्टि से प्राथमिकता दी जाती है । नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016) के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वरिष्ठ नागरिक माना गया है। इस योजना का उद्देश्य उन मूलभूत अधिकारों एवं लाभों को रेखांकित करना जो वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान किये जाने चाहिए एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों तक पहुंच सुनिश्चित करना है । वरिष्ठ नागरिक संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक ’’ फुर्सत के पल’’का विमोचन किया गया । कार्यक्रम में राहूल शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बहुतायत संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।









