BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वयं फाउंडेशन के सदस्यों ने कुलदीप निगम स्मृति वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों के साथ बिताई एक यादगार शाम

रायपुर। आज जब पूरा विश्व कोविड 19 की चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो ऐसे में हमारे सामने एक चुनौती और भी है और वो है वृद्धाश्रमों में रह रहे बुज़ुर्गों की देखभाल और उनकी सहायता करना। ऐसे में वयं फाउंडेशन के सदस्य माना स्थित कुलदीप निगम स्मृति वृद्धाश्रम पहुँचे।यह वृद्धाश्रम राजेन्द्र निगम जी की अध्यक्षता में संचालित है। यहॉं रह रहे बुज़ुर्गों से सभी ने काफी देर तक बातचीत की । अभी यहाँ 12 सदस्य रह रहे हैं। एक सदस्य ने बताया कि उन्हें यहाँ रहते हुए 20 साल हो गए हैं और वे यहाँ खुश भी हैं । एक दंपत्ति जो चार माह पूर्व ही यहाँ रहने आए हैं, उन्होंने बताया कि हमें यह संतुष्टि है कि कम से कम उम्र के इस पड़ाव में हमदोनों साथ साथ हैं ।
आश्रम के लोगों में से किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था। सदस्यों द्वारा उन्हें मास्क देकर उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण के तहत नियमित रूप से मास्क पहनकर रहने के लिए समझाया गया । साथ ही साथ उन्हें सैनीटाइज़र , मेडिकेटिड साबुन, मास्क, हैंडवाश दिए गए। संस्था की ओर से बुज़ुर्गों को कपड़े और कम्बल भी दिए गए। पूरे समय मास्क , ग्लव्स पहनते हुए सबकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया।
वृद्धाश्रम की इंचार्ज पारुल चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें शीघ्र ही पानी की टंकी की मरम्मत करवानी है, जिसके लिए उन्हें शीघ्र ही मदद चाहिए। लोगों की देखभाल में व्यस्त श्रीमती यादव ने उनकी चिकित्सीय एवं मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी। वयं फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा बघेल ने बताया कि पानी टंकी की मरम्मत में होने वाले खर्च का वहन संस्था द्वारा किया जाएगा और आश्रम के सदस्यों की मेडिकल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शीघ्र ही संस्था की ओर से जरूरी दवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी। इस अवसर पर वयं फाउंडेशन से आभा बघेल, सुयश राठौर, हरप्रीत सिंह, कृति बघेल, रौनक दास और तनु बघेल मौजूद रहे।

Related Posts