दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा ने होली के अवसर पर जिला दुर्ग के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग कर लड़ाई झगड़ा मारपीट पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया था की दिनांक 19 मार्च 2022 को प्रार्थी शिवाराम धीवर पिता करण देओल उम्र 28 वर्ष निवासी लोहारसी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि होली के अवसर पर डांस के दौरान गांव के लड़कों द्वारा कीचड़ फेंकने पर विवाद कर गाली गलौज कर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर इसके दोस्त जय चंद्राकर पिता दिलीप चंद्राकर उम्र 22 वर्ष निवासी लोहारसी को चोट पहुंचाया है।
जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर जिला हॉस्पिटल दुर्ग में रेफर किया गया है, प्रार्थी की सूचना पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 41/ 22 धारा 294, 506, 323, 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से अनंत साहू के दिशा निर्देशानुसार एवं एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना पाटन के निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए।
आरोपी विचित्र यादव पिता स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद यादव उम्र 30 वर्ष, पीयूष उर्फ प्रीतम साहू पिता उत्तम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लोहारसी एवं अन्य दो अपचारी बालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर न्याय रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना पाटन के उपर नीचे राधेश्याम जुर्री प्रधान आरक्षक अनिल शुक्ला एवं आरक्षक होमन साहू, दिलेश्वर पठारे की सराहनीय भूमिका रही।














