BREAKING

Uncategorised

“लोन वर्राटू” अभियान के तहत 03 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, दो माओवादियों पर था एक एक लाख का ईनाम

दंतेवाड़ा। “लोन वर्राटू” घर वापसी आइये अभियान से प्रभावित होकर तीन माओवादियों ने सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार सिंह। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव और सीआरपीएफ दो सौ एककत्तीस वाहिनी कमांडेंड सुरेन्द्र सिंह समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिए।

जिले में चलाए जा रहे हैं नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार 15 जून को माओवादियों के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी अंतर्गत नक्सल उग्र संगठन में कार्यरत सक्रिय तीन नक्सलियों टोकका उर्फ लखेश्वर तोलवू। हड़मा कलमू तथा अर्जुन फरसा ने माओवादी संगठन के खोखले विचारधारा से तंग आकर घर वापस आइए अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़ कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते आत्मसमर्पण कर दिया। यहां देखे वीडियो

https://youtu.be/dLa64l7liAY

Related Posts