लोकल ट्रेन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो महिलाएं आपस में बुरी तरह से लड़ती और झगड़ती नजर आ रही हैं…
मुंबई (ए)। लोकल ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के बीच कई बार कहासुनी हो जाती है. कुछ लोग बहसबाजी पर ही बात को रफा-दफा कर देते हैं तो कुछ लोग हाथापाई तक उतर आते हैं. सिर्फ पुरुषों में ही नहीं, महिलाओं में भी जमकर जुबानी जंग और हाथापाई होती है, जिसकी कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाएंगी. अब एक बार फिर मुंबई लोकल ट्रेन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो महिलाएं आपस में बुरी तरह से लड़ती और झगड़ती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बोगी में काफी भीड़ है. ट्रेन में किसी बात को लेकर दो महिलाओं में बहस होने लगती है. यह बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई का रुख ले लेती है. दोनों महिलाएं एक दूसरे से इतनी नाराज हो जाती हैं कि भरी बोगी में ही एक दूसरे के बाल और कपड़े नोचने लग जाती हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाएं किस कदर लड़ रही हैं. एक महिला ने दूसरी महिला के बालों को कसकर पकड़ा हुआ है तो दूसरी महिला ने उसके दुपट्टे को पकड़ा हुआ है. दोनों ही आपस में बुरी तरह बहस करती नजर आ रही हैं।
दोनों की लड़ाई देखकर आसपास की महिलाएं भी घबरा गईं. कुछ महिलाओं ने तो आगे आकर बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाई. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि इस हाथापाई के कारण एक महिला की आंख से खून निकलने लगता है. लेकिन इसके बावजूद वह लड़ना बंद नहीं करती।
अब यह तो नहीं मालूम कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों में इतनी भयंकर लड़ाई छिड़ गई. हालांकि यह बहुत ही हैरान करने वाली घटना है. इस तरह की घटनाएं लोकल ट्रेन में आए दिन देखने को मिल जाती हैं. इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना रिस्पॉन्स शेयर किया है. एक यूजर ने कहा, ‘ये बहुत ही डरावना और दुखद है’. जबकि दूसरे ने कहा, ‘भयानक’.
She is actually bleeding from her eyes
Violet ladies fight in a Mumbai Local Train
— Idiots in Metro (@MetroIdiots) September 12, 2023















