BREAKING

Uncategorised

लॉक डाउन खुलने के बाद बढ़ते यातायात के दबाव को दुरुस्त करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा कोरोनावायरस कोविड-19 की रोकथाम हेतु लगाए गए लॉकडाउन खुलने के पश्चात शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर अजय यादव द्वारा यातायात में तैनात अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में मुख्य रूप से लॉकडाउन खुलने के पश्चात शहर में बढ़ते यातायात दबाव एवं प्रमुख बाजारों में बढ़ते भीड़भाड़ को नियंत्रण करने हेतु यातायात पुलिस को कार्य योजना बनाते हुए यातायात व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया।

त्योहारी सीजन को देखते हुए अत्यधिक भीड़ भाड़ लगने वाले बाजारों में एवं मार्गों पर यातायात का अतिरिक्त बल लगाकर व्यवस्था बनाने निर्देशित किया गया।

साथ ही शहर के भीतर जाम लगने वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों को चिन्हांकित कर जाम लगने के कारणों का विश्लेषण करते हुए अतिरिक्त बल के साथ उक्त जाम लगने के कारणों का निदान कर लगातार पेट्रोलिंग कर शहर में यातायात व्यवस्था बनाने निर्देशित किया गया।

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी डयूटी के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क पहने साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से यातायात व्यवस्था संचालन करने निर्देशित किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी उप पुलिस अधीक्षक यातायात कामता प्रसाद दीवान, सदानंद सिंह विंध्य राज एवं सतीश ठाकुर उपस्थित थे।

Related Posts