रायपुर। पूरे देश मे लॉक डाउन के दौरान सभी सामाजिक संस्थायें अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुपर हीरोज़ की तरह हर जरूरतमंद की सहयोग में लगी है। ॐ साईं रक्तदाता सेवार्थ समिति के सुपर हीरोज़ द्वारा 23 मार्च से 31 मार्च तक जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर 71 यूनिट्स रक्त एवं रक्तदाता उपलब्ध करवाने में सभी सुपर हीरोज़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यह सिलसिला अभी जारी है।
01 अप्रैल को 06 यूनिट्स
02 अप्रैल को 05 यूनिट्स
03 अप्रैल को 04 यूनिट्स
04 अप्रैल को 03 यूनिट्स
05 अप्रैल को 07 यूनिट्स
06 अप्रैल को 06 यूनिट्स
07 अप्रैल को 08 यूनिट्स
08 अप्रैल को 05 यूनिट्स
09 अप्रैल को 08 यूनिट्स एवं
10 अप्रैल को 07 यूनिट्स
रायपुर के मेकाहारा, थैलेसीमिया सोसाइटी, रामकृष्णा, कालड़ा, सुयश, बालको, श्री राम, जिला हॉस्पिटल-अम्बिकापुर, गुप्ता क्लीनिक-चाम्पा में भर्ती मरीजों के लिए कुल 59 यूनिट्स रक्त मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया गया।









